नव भारत साक्षर अभियान के तहत नव साक्षरों का असेसमेंट टेस्ट आयोजित
रतनगढ़. भारत सरकार के नव भारत अभियान के तहत पंद्रह वर्ष से ऊपर के गैर साक्षरों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। तहसील के 97 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा में 2865 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उड़न दस्ते के अध्यक्ष भंवर लाल डूडी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ,संयोजक विक्रम सिंह सहायक निदेशक साक्षरता जयपुर तथा ब्लॉक परीक्षा प्रभारी सुरेन्द्र सीगड़ ने भुवालका बालिक विधालय, जालान विधालय, महात्मा गांधी लोहा व राउमावि पड़िहारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उक्त परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक क्रमश: प्रधानाचार्य गोपाल कंवर, अयूब खान,आनंद प्रकाश उपस्थित रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी कमलेश मील, वीरेंद्र मीणा, नंदलाल नाई, वैशाली व पूनम चंद महर्षि थे।