Dark Mode
12 दिसंबर को

12 दिसंबर को "अटल जन सेवा शिविर" का होगा आयोजन

बालोतरा। विशिष्ट शासन सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालना में जिला बालोतरा में त्रि-स्तरीय जनसुनवाई की श्रृंखला में माह दिसंबर 2024 का जनसुनवाई कार्यक्रम जारी किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार ने बताया कि त्रि-स्तरीय जनसुनवाई की श्रृंखला में माह दिसंबर 2024 का जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम गुरूवार, 05 दिसंबर को ग्राम पंचायत स्तरीय, द्वितीय गुरूवार, 12 दिसंबर को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार "अटल जन सेवा शिविर" एवं तृतीय गुरूवार 19 दिसंबर को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन अभियोग निराकरण विभाग के प्रदत्त निर्देशों की पालना करते हुए जनसुनवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!