Dark Mode
दिल्ली विधानसभा में आतिशी विपक्ष की नेता होंगी

दिल्ली विधानसभा में आतिशी विपक्ष की नेता होंगी

  • आम आदमी पार्टी विधायक दल ने पूर्व मुख्यमंत्री को चुना
  • कल से असेंबली का पहला सेशन

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी से विधायक आतिशी विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) की रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के सभी 22 विधायक मौजूद थे। यह पहली बार है जब दिल्ली विधानसभा में कोई महिला विपक्ष की नेता बनी हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- विपक्ष के नाते आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार से सारे वादे पूरे करवाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को ₹2500 देने का वादा पूरा करवाना हमारी प्राथमिकता होगी। वहीं केजरीवाल ने आतिशी को विपक्ष का नेता चुने जाने पर बधाई दी।

विधानसभा का सत्र 24 से 27 फरवरी तक

दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। 26 को शिवरात्रि की वजह से छुट्‌टी रहेगी। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ लेंगे। उसके बाद वे विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसी सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुना जाएगा। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर बनना लगभग तय है। वहीं मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को CM रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी। गुप्ता ने कहा था कि 25 फरवरी को विधानसभा में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!