Dark Mode
ईरान के प्राथमिक विद्यालय पर हमला - 40 छात्राओं की मौत, 45 घायल

ईरान के प्राथमिक विद्यालय पर हमला - 40 छात्राओं की मौत, 45 घायल

तेहरान । यूएस-इजरायल के संयुक्त ऑपरेशन लायन्स रोर के तहत ईरान पर किए गए हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। ये हमला मिनाब शहर के एक स्कूल पर हुआ। ईरान की मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के मिनाब में लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय पर इजरायली हमले में 40 लोग मारे गए जबकि 45 घायल हो गए। वहीं न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक हमले में 40 छात्राएं मारी गईं। बता दें कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का बेस मिनाब में स्थित है। तेहरान ने भी हमले के जवाब में ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' शुरू किया। इजरायल ने शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों पर हमला बोला था। इसके जवाब में ईरान ने ने इजरायल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया। ईरान ने यूएई के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई को भी निशाना बनाया है और लगातार हमले जारी रखे हैं। सऊदी अरब ने बहरीन, कतर, कुवैत, जॉर्डन और यूएई पर “ईरान के हमले” की निंदा की है। हमलों के चलते गल्फ देशों ने अपने हवाई अड्डों से सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। दुबई एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए हैं। वहीं, इजरायल में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। स्कूल और कई दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। अस्पतालों के मरीजों को सुरक्षा के लिए शेल्टर जोन में शिफ्ट कर दिया गया है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने पूरे देश में इमरजेंसी घोषित की है। उन्होंने कहा है कि ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे जरूरी काम के अलावा बाहर न निकलें, ताकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल आसानी से काम कर सकें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!