Dark Mode
आकर्षक झांकियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

आकर्षक झांकियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

पीपाड़ शहर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकियां की झलक को लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति बिलाड़ा द्वारा जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान निकाली गई झांकियों में आकर्षक झांकियां तथा उसमें सक्रिय रूप से सहयोग करने वाले सदस्यों को बिलाड़ा के एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष जगदीश गौड़ कोषाध्यक्ष कानाराम पटेल पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका बिलाड़ा व सचिव धर्मेंद्र कंसारा ने कई विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं तथा कई समाज सेवियों को समारोह में बुलाकर कृष्ण जन्माष्टमी में समारोह के दौरान आकर्षक झांकियों को व कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में बोरुंदा के भामाशाह समाज सेवी हुकमाराम बावरी, पूर्व विधायक अर्जुन लाल गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी रुपसिंह सहित कई ग्रामीण व कार्यकर्ता तथा विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!