बोरुंदा में श्रवण संघीय जैन संत मंडली का हुआ मंगल प्रवेश
पीपाड़ शहर। श्रमण संघीय जैन संत मंडली का बुधवार को बोरुंदा कस्बे में मंगल प्रवेश हूआ व जैन समाज द्वारा संतों का अभिनंदन भी किया इस दोरान महिला मंडल ने मंगल गीत बधावणा गाकर तथा पुरुषों ने गुरुदेव के जयकारों के साथ श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकुन मुनि तपस्वी रत्न उप प्रवर्तक अमृत मुनि संत महेश मुनि अखिलेश मुनि एवं वरुण मुनि महाराज ने मंगल प्रवेश किया। श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकून मुनि महाराज ने जैन स्थानक में आयोजित धर्म सभा में कहा कि अपनी मुस्कान को बढ़ाइए, मुस्कान चेहरे के सौन्दर्य को बढ़ाती है और गुस्सा उसे मिट्टी में मिला देता है। गुस्से को जीवन से निकाल देना चाहिए व मुस्कान को यथावत बनाए रखना चाहिए उन्होंने कहा कि अशांत मन सूखे तालाब की तरह है जिसमें पानी तो सूख जाता है, पर पीछे मिट्टी की दरारें रह जाती हैं। अपने मन को प्रसन्न रखिए, उसमें प्रेम का जल डालते रहिए जिससे अन्तर्मन का खेत हमेशा हरा भरा रहे। उन्होंने कहा कि सफलता चाहिए तो जो पसंद है उसे हासिल कीजिए पर जीवन में बस शांति बनी रहे।तपस्वी रत्न उप प्रवर्तकअमृत मुनि महाराज ने कहा कि जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति कीजिए,पर तृष्णा के माया जाल में मत उलझिये।अति तृष्णा इंसान को अशांति का अनुयायी बना देती है। अशांत मन ऐसे ही होता है अपने मन को पढ़ लीजिए उन्होंने कहा कि हमारा स्वास्थ्य हमारे मन की प्रवृति पर ही निर्भर करता है। वही धर्म सभा दोरान जैन समाज के जबरचंद रीखबचंद संतोष अशोक डोशी विकास डोशी पवन मुकेश सुनील,प्रकाश आदेश्वर कोठारी ओम प्रकाश लखारा बक्साराम कच्छावाह प्रभुदयाल शर्मा हस्तीमल दाधीच प्रतापसिंह चारण व पूनम दाधीच रहे मौजूद।