Dark Mode
विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित

विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित

जयपुर। विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस (World Hospice and Palliative Care Day) के अवसर पर जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके अंतर्गत पैलिएटिव केयर में दर्द प्रबंधन के महत्व तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि इस वर्ष विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस “Pain Management An Essential Part Of Palliative Care” थीम पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पैलिएटिव केयर में दर्द प्रबंधन के महत्व तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के प्रति आमजन एवं चिकित्सा कार्मिकों को जागरूक करना है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय सांगानेर में पेन मैनेजमेंट एवं पैलिएटिव केयर विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें चिकित्सकों को पैलिएटिव केयर, दर्द के उचित आकलन, प्रभावी दर्द प्रबंधन तथा रोगियों की जीवन गुणवत्ता में सुधार के लिए पैलिएटिव केयर की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. सुरेन्द्र गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत रोगियों की देखभाल में परिजनों एवं देखभालकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर चिकित्साकर्मियों द्वारा परिजनों को रोगियों को शारीरिक एवं भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पैलिएटिव केयर की आवश्यकता, इसके लाभ तथा रोगियों को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने के संबंध में भी जागरूक किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित रोगियों को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना, दर्द से राहत के महत्व को समझाना तथा रोगियों एवं उनके परिजनों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!