मौसमी बीमारियों से बचाव के लिये कर रहे जागरूक
रतनगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निरोगी राजस्थान अभियान के तहत वेक्टरबोर्न बिमारीयों कि नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ‘‘हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी‘‘ अभियान के दौरान मौसमी बिमारीयों (मच्छर जनित रोग, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका, स्वाईन फ्लू, स्कबटाईफस व जलजनित बिमारीयों के प्रभावी नियंत्रण अभियान जिले में चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान 542 टीमो के दलो द्वारा जिले में 5 दिवस में 56 हजार 825 घरों में जांच की गई।198 घरो में लार्वा पाये गये, 27 हजार 906 कन्टेनर जांचे गये।लार्वा पाये गये जल स्त्रोत टेमीफोस डाला गया। साथ ही जहा गन्दा पानी इक्ठठा वाले स्थानो पर एमएलओ डाला गया, साथ ही 17 हजार 269 जलभराव वाले पात्र खाली करवाये गये। बुखार के रोगियो की ब्लड स्लाईड लेकर जांच कर के उपचार किया गया।