Dark Mode
ड्रीम गर्ल 2 की पूजा बनने पर बोले आयुष्मान खुराना

ड्रीम गर्ल 2 की पूजा बनने पर बोले आयुष्मान खुराना

कहा- कमल हसन और गोविंदा से ली इंस्पिरेशन, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतना चाहता हूं'

आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो चुका है। ऐसे में एक्टर ने बीते दिन अपनी अपकमिंग फिल्म बारे में खुलकर बात की। इस दौरान आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने अपने किरदार के लिए गोविंदा और कमल हसन से इंस्पिरेशन ली है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए पूजा बनना आसान नहीं था, अपने इस किरदार के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।

इसके अलावा एक्टर ने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की तारीफ भी की। एक्टर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि ऑडियंस को अब रूढ़िवादी सोच तोड़ने वाली फिल्में पसंद आती हैं।
आयुष्मान ने कमल हसन और गोविंदा से ली इंस्पिरेशन
ट्रेलर लॉन्च पर बातचीत के दौरान अयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही रुढ़िवाद समाज और उसकी सोच को चुनौती देने वाले रोल किए हैं। उन्हें विश्वास है कि उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 भी ऐसे मुद्दे को उठाती नजर आएगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए अयुष्मान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी गिनती कमल हसन, गोविंदा और किशोर कुमार जैसे एक्टर्स में होती है, जो पहले अलग-अलग फिल्मों में एक महिला के गेटअप में नजर आ चुके हैं।

आयुष्मान बोले- ‘आप चाची 420 में कमल हसन सर या आंटी नंबर 1 में गोविंदा से प्रेरणा लेते हैं। किशोर कुमार जी समेत कई एक्टर्स ने ऐसा किया है। खुशी है कि फिल्म ड्रीम गर्ल 2 और ड्रीम गर्ल में यह मौका मिला, जो हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में बहुत कुछ कहती है।’
रोल के लिए वजन कम किया, मेथड एक्टिंग
आयुष्मान ने कहा कि मैंने अपना वजन कम किया। साथ ही मैंने मेथड एक्टिंग की है, क्योंकि मैंने अपने किरदार में ढलने के लिए फीमेल परफ्यूम लगाया। मैं अनन्या की तरह खूबसूरत बनना चाहता था। वह मेरी कॉम्पिटिटर हैं। इस बार मैं चाहता हूं कि मुझे बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिले। इस फिल्म को करने के बाद औरतों के प्रति मेरा सम्मान बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
पहला पार्ट पसंद आया तो दूसरा जरूर आएगा- आयुष्मान
फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा- पहला पार्ट देखने के बाद, आप इसका दूसरा पार्ट भी जरूर देखना चाहेंगे। जब मैंने दूसरे पार्ट की स्टोरी सुनी, तो लगा कि मुझे यह फिल्म जरूर करनी चाहिए। यह ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। हमारे पास अनन्या पांडे, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, परेश रावल जैसे एक्टर्स हैं।

आयुष्मान ने करण जौहर की फिल्म की तारीफ की
ट्रेलर लॉन्च पर बातचीत के दौरान आयुष्मान से करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सवाल किया गया। फिल्म के उस सीन पर बात की गई जिसमें रणवीर सिंह और तोता रॉय चौधरी लैंगिक सोच से ऊपर उठकर कथक करते हुए नजर आते हैं। ‘डोला रे डोल’ डांस नंबर के जरिए एक्टर समाज की रूढ़िवादी सोच को चुनौती देते हैं।इस पर आयुष्मान ने कहा कि यह देखकर वो बेहद खुश हैं कि ऑडियंस ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्मों को अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा- ‘शुरू से ही मैं रूढ़िवादी सोच के खिलाफ रहा हूं। मुझे खुशी है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अच्छा परफॉर्म कर रही है। मेकर्स ने इस सीन के जरिए लैंगिक सोच को चुनौती दी है।’

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!