धरियावद धर्मनगरी में बाबा भोले की शाही सवारी भव्य रूप से संपन्न
- नगर को दुल्हन की तरह सजाया, जगह-जगह हुआ स्वागत व भेंट अर्पण
धरियावद। धरियावद की धर्मनगरी में श्रावण माह के पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी उत्साह एवं श्रद्धा के साथ निकाली गई। उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर नगर को दुल्हन की तरह सजाकर नगरवासियों ने देवों के देव महादेव का स्वागत किया। मसनिया महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शाही सवारी की शुरुआत हुई। महादेव भक्त मंडल के तत्वावधान में बैंड-बाजों वही नन्हे बचे द्वारा ढोल तासेबजाते महिलाओ द्वारा नाचते गाते हुवे नगर में धूम धाम के साथ निकली यह सवारी प्रतापगढ़ मार्ग होते हुए कबूतरखाना, रावला चौक पहुँची, जहाँ धरियावद राजमहल के ठा. भानुप्रताप सिंह राणावत जवाई सा कृष्णपालसिंह जी ठा पुखराज सिंह राणावत बिल्लू बना बावड़ी समस्त ग्रामवासी की उपस्थि में बाबा भोले की आरती कर भेंट अर्पित की तथा श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके पश्चात सवारी सदर बाजार होते हुए मुख्य बस स्टैंड पहुँची, जहाँ कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पुरी पूर्व विधायक नगराज मीणा जसवत सिंह कोठारी धनपाल वक्तावत वाईस चेयरमैन अनिल वक्तावत दिलीप पटवा प्रकाश कोठारी सुजीत कोठारी सुरेन्द्र डागरिया तेजकरण चौधरी धरियावद एव धरियावद के मांगलिक आयोजन किराया व्यवससी टेंट लाईट हलवाई सहित के अध्यक्ष बंटी टेंट वाले के साथ मय टीम के अलावा सर्व समाज जिसमे मुस्लिम समाज सहित ने पहली बार बाबा भोले की सवारी का स्वागत किया गया। वही जोर शोर से बाबा का स्वागत जे सी बी में गुलाब के फूलो को लेकर चौधरी समाज के पूर्व अध्यक्ष तेजकरण चौधरी वर्तमान युआ अध्यक्ष ए ए क्लॉस कॉन्टेटर केलाश चौधरी सहित के साथ क्षेत्रीय समाज की और से और भा ज पा से प्रधान साहिबा हकरी देवी रेखा चौधरी सहित की और से भव्य स्वागत किया गया। इस दोरान मध्य जल पान फल की व्यवस्था भी हुई व्ही नगर में हर-हर शंभू" की गूंज और भक्तों के नृत्य के साथ नगर में भक्तिमय वातावरण बन गया। समापन के पश्चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के निर्देश पर सी ओ सर्कल के तीनो थाना अधिकारी जिसमे थाना धरियावद अधिकारी कमलचंद मीणा एव थाना केसरियावाद से रमेश चन्द थाना अधिकारी थाना अधिकारी देवगढ़ से महेंद्र सिंह मय पुलिस जाब्ता के साथ पुलिस लाईन से 20 जवान तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। इस दोरान शांती कायम हेतु प्रशाशन से धरियावद तहसीलदार दिपीका कटारा नायब तहसीलदार रजनीश व्यास पटवारी सहित भी उपस्थित रहे। और कार्यक को सफल बनाया इस अवसर पर मिडिया कर्मी अबतक भी उपस्थित रहे अंत तक महा आरती तक महा देव की।