बड़े बाबा का विधान पूजन आज
मदनगंज किशनगढ़। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में आदिनाथ कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक वह सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी अशोक पाटनी ने बताया कि कार्यक्रमों के तहत 17 मई को सुबह 6:15 बजे श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा एवं बड़े बाबा का विधान पूजन किया जाएगा। शाम को 7:30 बजे श्री आदिनाथ संगीत मण्डल द्वारा संगीतमय णमोकार पाठ एवं भजन संध्या होगी। धर्मानुरागी सुशील गंगवाल ने बताया कि 18 मई को सुबह 6:15 बजे महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा के बाद श्री शान्तिनाथ भगवान की पूजा एवं निर्वाण लाडू समर्पण किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे श्रीजी की शोभायात्रा आदिनाथ मंदिर से प्रारंभ होगी। शाम को संगीतमय आरती के बाद रिद्वि मंत्रो द्वारा भक्तामर पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पुण्यार्जक निहालचंद सुशीलकुमार राकेशमोहन चंद्रमोहन गणेशचंद पहाड़िया परिवार होंगे।