बघेरे ने किया गाय का शिकार। बघेरे के मूवमेंट से लोगों में दहशत।
जमवारामगढ़ . ग्राम नांगलतुलसीदास में चिरंजीव दास महाराज के घर के पास बने पशुओ के बाड़े में बंधे बछड़े को शुक्रवार रात 11 बजे बघेरे ने अपना शिकार बना डाला। जिससे बछड़े के मौके पर ही मोत हो गई व घर वालों एवं आस पड़ोस के लोगों द्वारा हल्ला करने पर बघेरा मृत बछड़े को वही छोडक़र भाग गया। चिरंजीव दास महाराज ने बताया कि रात में सभी घर वाले मकान के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक गायें जोर जोर से रम्भाने लगी, जिनकी आवाजें सुनकर मैं और मेरे पुत्र सुरेश कुमार एवं हनुमान बाहर निकलकर पशुओं के बाड़े की तरफ जाने लगे तो टार्च की लाइट से बघेरा बाड़े में बंधे हुए बछड़े को नोचता हुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर उन्होंने हो हल्ला किया जिसे सुनकर आप पास से लोग दोड़कर आए तब हल्ला सुनकर बघेरा मृत बछड़े को वही छोडकर जंगल में भाग गया। शनिवार सुबह सूचना पर वनकर्मी मोके पर पहुंचे और उन्होंने पद चिन्हों से बघेरे की पुष्टि की।