बालोतरा : सफलता की कहानी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा
- शिविर में पेमाराम को नाम शुद्धिकरण से मिली राहत
बालोतरा। शुक्रवार को ग्राम पंचायत नगोणी धतरवालों की ढाणी में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा-2025 शिविर में एक महत्वपूर्ण कार्यवाही ने पेमाराम पुत्र श्री जेठाराम जाट को बड़ी राहत पहुँचाई। पेमाराम ने शिविर में एक आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने बताया कि राजस्व ग्राम दानोणी मेघवालों की ढाणी में स्थित खसरा संख्या 1278, 1279, 1280 और 1291 में उनका नाम प्रेमाराम पुत्र श्री जेठाराम दर्ज है। जबकि उनके परिचय-पत्र, आधार कार्ड और जन आधार कार्ड में उनका सही नाम पेमाराम पुत्र जेठाराम दर्ज है। इस विसंगति के कारण उन्हें कई प्रशासनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राजस्व विभाग ने मौके पर ही उनके आवेदन पर संज्ञान लेते हुए नाम शुद्धिकरण की कार्यवाही पूरी की। इस त्वरित कार्यवाही से पेमाराम ने खुशी जताई और राज्य सरकार व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।