Dark Mode
महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम घोषित

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम घोषित

नई दिल्ली। बांग्लादेश ने रविवार को आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर निगार सुल्ताना के हाथों में होगी, जबकि नाहिदा अख्तर को उपकप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में 12 जून से खेला जाएगा। निगार सुल्ताना लगातार तीसरे टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश महिला टीम की कप्तानी करेंगी। इससे पहले उन्होंने 2023 और 2024 संस्करणों में भी टीम की कप्तानी की थी। टीम में बल्लेबाज ताज नेहर की वापसी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की पिछली सीरीज का हिस्सा रहीं शर्मिन सुल्ताना को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा केवल दो तेज गेंदबाजों मारूफा अख्तर और फरिहा इस्लाम का विश्व कप के लिए चयन किया गया है। नाहिदा, सुल्ताना खातून, संजिदा अख्तर माघला और फहिमा खातून, शोर्ना और रबेया स्पिन आक्रमण की कमान संभालेंगी। बांग्लादेश की टीम 25 मई को एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड) के लिए रवाना होगी, जहां स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के साथ एक त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का उद्देश्य मुख्य प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों के अनुकूल बनाना है। इसके बाद टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आईसीसी विश्व कप के आधिकारिक वार्म-अप मैचों के लिए इंग्लैंड के लॉफबोरो जाएगी। बांग्लादेश 14 जून को एजबेस्टन में नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। बांग्लादेश की टीमनिगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्टरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, रबेया खान, फहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!