Dark Mode
महात्मा गांधी विद्यालय गण्डाला में विद्यार्थियों के बैंक खाते खोले

महात्मा गांधी विद्यालय गण्डाला में विद्यार्थियों के बैंक खाते खोले

बहरोड़। महात्मा गांधी विद्यालय गण्डाला में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से शिविर लगाकर विद्यार्थियों के बैंक खाते खोले गये। शिविर में शाखा गण्डाला प्रबन्धक राजेश कुमार मीणा, सर्किल कार्यालय अलवर से मुकेश कुमार मीणा, मामनचन्द, लिपिक बिमला राजीविका सहित विद्यालय प्रधानाचार्य उषा यादव, व्याख्याता रेखा, वरिष्ठ अध्यापक शेरसिंह, प्रवीण, कमल, रविन्द्र आदि स्टाॅफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य उषा यादव ने बताया कि राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ सीधा विद्यार्थियों के खाते में आये। इस हेतु पीएनबी शाखा गण्डाला द्वारा विद्यालय में कैंप लगाकर विद्यार्थियों के खाते खोले गये हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!