पौधारोपण कर मनाया बैंक का 82 वा स्थापना दिवस
पिलानी . यूको बैंक का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गयाl यूको बैंक मार्केट क्वार्टर शाखा में आयोजित कार्यक्रम में बिरला सार्वजनिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके जैन, पूर्व बैंक प्रबंधक बाबूलाल पवार, पूर्व बैंक प्रबंधक रामनिवास शर्मा अतिथि थेl बैंक प्रबंधक मार्केट क्वार्टर मनोज गुर्जर ने बैंक की स्थापना से जुड़ी जानकारी देते हुए बैंक के वित्तीय लेनदेन को बारीकी से समझायाl यूको बैंक विद्या विहार प्रबंधक पंकज सैनी ने बैंक द्वारा उपभोक्ताओं के लिए संचालित विभिन्न जमा योजनाओं की जानकारी दीl सहायक प्रबंधक कंचन वशिष्ठ ने बताया कि इस मौके अतिथियों ने बिरला नर्सिंग कॉलेज में पौधारोपण किया l बैंक के लकी जांगिड़, नवरंगलाल सैनी, पुलकित , दीपक कुमार, संदीप बुडानिया, शिव शर्मा तथा अर्जुन सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया l कार्यक्रम में बैंक के खाताधारकों ने भाग लिया