Dark Mode
साइबर धोखाधड़ी के प्रति बैंक करें ग्राहकों को सावधान - अतिरिक्त जिला कलक्टर

साइबर धोखाधड़ी के प्रति बैंक करें ग्राहकों को सावधान - अतिरिक्त जिला कलक्टर

धौलपुर। जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर बालकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान दौर में साइबर अपराधों बढ़े है । ऐसे में बैंक आमजन को साइबर अपराध के प्रति सावचेत करे। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें ताकि आमजन को बैंकिंग साइबर अपराध से बचाया जा सके। आमजन उन्हें प्राप्त होने वाली साइबर धोखाधड़ी की शिकायत 1930 पर कर अन्य लोगों को साइबर अपराध का शिकार बनने से बचा सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मात्र बीस रूपये के प्रीमियम पर 2 लाख रूपये का बीमा और 1 लाख का दुर्घटना बीमा इस योजना में होता है। बैंक में आने वाले खाता धारको को योजना की जानकारी देकर जागरूक करें जिससे जरूरत पडने पर उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। उद्योग में कार्यरत श्रमिकों को भी योजना के बारे मे अवगत कराने के निर्देश दिये। जिले में लगभग 7000 किसानों की केआईएसएएन सम्मान निधि में समस्या आ रही है। इन किसानों के बैंक खाते आधार लिंकेज नही है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी सभी बैंकों को निर्देशित किया कि ऐसे बैंक खातों की लिस्ट भेजी जा रही है, सभी बैंक इन खातों को तुरन्त प्रभाव से आधार लिंक करें जिससे जिले के सभी किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके। साथ ही जिले के लगभग 2.11 लाख बैंक खातों की सूची बैंको को उपलब्ध करा दी गई है जिसमें बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा का नाम, आधार संख्या अंकित है, 31 दिसम्बर तक ये सभी बैंक खाते प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अनिवार्य रूप से कवर किया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने नाबार्ड के धौलपुर जिले हेतु संभाव्यतायुक्त ऋण योजना दस्तावेज का विमोचन किया।
बैठक के दौरान एनआरएलएम, एनयूएलएम ऋण, कृषि ऋण, एवं अन्य सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने आगामी बैठक से पूर्व सभी लंबित मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सभी बैंक शाखा प्रबंधकों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक मंगेश कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह तौमर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं बैंक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!