Dark Mode
20 लाख की घूस लेते बीएपी विधायक रंगे हाथों गिरफ्तार

20 लाख की घूस लेते बीएपी विधायक रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में रविवार को एक बड़ा भूचाल तब आया जब बागीदौरा से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जय कृष्णा पटेल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने 20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी जयपुर के विधायक निवास से हुई है, जहां एसीबी की टीम ने अचानक छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, जय कृष्णा पटेल पर एक ठेकेदार से सरकारी काम में सहयोग देने के बदले बड़ी रिश्वत मांगने का आरोप था। जैसे ही पैसों का लेन-देन हो रहा था, एसीबी की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर पकड़ लिया। फिलहाल ACB द्वारा पटेल से पूछताछ की जा रही है और रिश्वत के पैसों को जब्त कर लिया गया है। विधायक की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं BAP नेतृत्व ने कहा है कि अगर विधायक दोषी पाए जाते हैं तो पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!