Dark Mode
बारां: भारी बारिश का अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

बारां: भारी बारिश का अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

जिला कलक्टर के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों जारी

बारां। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उत्पन्न बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम अलर्ट पर है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार, भारतीय सेना की फर्स्ट मराठा लाइट इन्फेंट्री बटालियन की टीम जिले में मौजूद है। सेना के मेजर अश्वत अंगाडी और कैप्टेन केतन पटियाल के नेतृत्व में टीम ने सिविल डिफेन्स प्रषिक्षक मानू कुमार पंकज के साथ हनोतिया, रेबारपुरा और पार्वती नदी से प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जिले में जारी भारी बारिश के कारण कई जगह पुलियाएं और सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी ब्लॉकों में एसडीएम, तहसीलदार, वन विभाग, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता से मौजूद हैं। ये टीमें बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने, स्थानीय निवासियों की मदद करने, तथा आवश्यक सेवाओं की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और समन्वित प्रयासों से जलभराव, बीमारी की आशंका, पशुधन सुरक्षा, फसल की स्थिति और अन्य आपात स्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चिकित्सा विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं, वहीं पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की देखभाल की जा रही है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले में आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी की गई है, और किसी भी संकट से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!