Dark Mode
बारां : जिला प्रभारी मंत्री करेंगे समीक्षा बैठक

बारां : जिला प्रभारी मंत्री करेंगे समीक्षा बैठक

बारां। जिला प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी, राज्य मंत्री ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर की अध्यक्षता में रविवार, 7 सितम्बर 2025 को प्रातः 9ः30 बजे मिनी सचिवालय, बारां के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, विभिन्न विभागों द्वारा अर्जित विशेष उपलब्धियों, संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही इस मानसून सत्र में जिले में हुई अतिवृष्टि से फसलों एवं अन्य क्षति की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त ‘गांव चलो-शहर चलो’ अभियान एवं सहकारिता अभियान सदस्यता के सफल संचालन की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!