Dark Mode
बारां: पर्यवेक्षक नंदा ने देखे संवेदनशील बूथ

बारां: पर्यवेक्षक नंदा ने देखे संवेदनशील बूथ

बारां। भारत निर्वाचन आयोग कि और से अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने सोमवार को विभिन्न संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सुगम मतदान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नाम वापसी की प्रक्रिया का अवलोकन किया। पर्यवेक्षक श्रीमती नंदा ने विधानसभा क्षेत्र के बालाखेडा, बालदड़ा व पाटून्दा के मतदान केन्द्रों का अवलोकन करते हुए वहां बिजली, पानी, छाया व सुरक्षा व्यवस्था को लेेकर जानकारी ली। साथ ही मतदाताओं की संख्या व कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा की। श्रीमती नंदा ने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नाम वापसी के अंतिम दिवस अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए जाने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेते हुए होम वोटिंग की तैयारियों को लेकर समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। साथ ही अंता पुलिस थाने में शस्त्र जमा करने के कार्य में अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!