Dark Mode
बारां : मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर तैयारियां प्रारम्भ

बारां : मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर तैयारियां प्रारम्भ

बारां। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के 19 सितंबर को बारां की प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को मिनी सचिवालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान सभी विभागों के अधिकारी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों को पूरा करें। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर हेलीपेड, बेरीकेटिंग, स्टेज, विद्युत व्यवस्था, साउण्ड सिस्टम, सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, साफ सफाई, सड़क दुरुस्तीकरण सहित सभी आवश्यक कार्यों के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में एडीएम दिवांशु शर्मा, सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, एडीएम शाहबाद जबर सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक से पूर्व जिला कलक्टर तोमर ने कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं पुख्ता और बेहतर करने को कहा। उन्होंने कहा कि आयोजन की तैयारियों को तत्परता से पूरा किया जाए और इसमें किसी प्रकार की कोताही न रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!