बारां : शैक्षणिक संस्थानों में स्वीप के तहत गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन
बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार अंता विधानसभा क्षेत्र के समस्त महाविद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वही महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बामला में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता पर गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन एप्लीकेशन की जानकारी दी, साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप से पंजीकरण करने की प्रक्रिया को समझाया, प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं के चंचल, प्रिया, राधिका, एवं कनिका शर्मा का ग्रुप विजेता रहा। इस दौरान सुपरवाइजर प्रमोद यदुवंशी, बीएलओ बुद्धेश नागर, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।