Dark Mode
बाड़मेर : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में अधिकाधिक आमजन को लाभांवित करवाएं

बाड़मेर : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में अधिकाधिक आमजन को लाभांवित करवाएं

  • संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश
  • पानी, बिजली आपूर्ति की समीक्षा, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करें

बाड़मेर। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में अधिकाधिक आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करवाएं। संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी प्रभावी मोनेटरिंग करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को लाभांवित करवाने के लिए समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करें। शिविरों में निष्पादित किए जाने वाले कार्यों संबंधित पूर्व तैयारी की जाए। उन्होंने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करवाने एवं आमजन की परिवेदनाओं का यथासंभव शिविर के दौरान निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। विभागीय अधिकारी इसकी नियमित रूप से मोनेटरिंग करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने विभागवार निस्तारित किए गए प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की नियमित रूप से समीक्षा करने के साथ अधीनस्थ कार्मिकों को उनके स्तर पर बकाया परिवादों को त्वरित गति से निस्तारित करने के लिए निर्देशित करें। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को यथासंभव कम समय में ई-फाइल को निस्तारित करवाने एवं चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी मोनेटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान को गंभीरता से लेते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाए। इस दौरान बाड़मेर जिले में संचालित विकास योजनाओं, बजट घोषणाओं, जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण और बुनियादी सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। सहायक निदेशक लोक सेवाएं जसवंत गौड़ ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं निस्तारित प्रकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान आईएएस प्रशिक्षु छायासिंह, यूआईटी सचिव श्रवणसिंह राजावत, अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीना, सूराराम चौधरी, मुख्य आयोजना अधिकारी नखताराम ईशराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम विश्नोई, उप निदेशक सुरेन्द्र प्रतापसिंह भाटी, प्रहलादसिंह राजपुरोहित, डॉ. नारायणसिंह सोलंकी समेत समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!