Dark Mode
बाड़मेर : आंगनवाड़ी बहन सम्मान समारोह, डीबीटी से 22.66 लाख हस्तांतरित

बाड़मेर : आंगनवाड़ी बहन सम्मान समारोह, डीबीटी से 22.66 लाख हस्तांतरित

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित किया
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को छाता एवं मिठाई वितरित की गई

बाड़मेर। आंगनवाड़ी बहन सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को रक्षा बंधन की बधाई दी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों को सशक्त किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं प्रदेश एवं देश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में दो दिन तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र संस्कार के केन्द्र है। जहां नौनिहालों को संस्कारों की शिक्षा मिलती है। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी दीपक कड़वासरा ने रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं हमारे समाज की कुशल वास्तुकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की है। उज्जवला जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं के आत्म सम्मान को संबल मिला है। उन्होंने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रयासों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर टीना डाबी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, उपखंड अधिकारी आईएएस यथार्थ शेखर, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, महिला एवं बाल विकास अधिकारी किशनलाल, अनिता चौहान समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी तादाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका उपस्थित रही। आंगनवाड़ी बहन सम्मान समारोह के अवसर पर बाड़मेर जिले में 4524 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओ के खातों में डीबीटी के जरिए 501 रूपए हस्तातंरित किए गए। बाड़मेर जिले में डीबीटी के माध्यम से 22 लाख 66 हजार 524 रूपए हस्तांतरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश पचौरी ने किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओ को छाता एवं मिठाई का वितरण किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!