Dark Mode
बाड़मेर : जिला कलक्टर द्वारा जीएसटी बचत महोत्सव की प्रचार-प्रसार वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बाड़मेर : जिला कलक्टर द्वारा जीएसटी बचत महोत्सव की प्रचार-प्रसार वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बाड़मेर। जिला कलक्टर टीना डाबी ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट से जीएसटी बचत महोत्सव के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से स्टेशन रोड होते हुऐ कई बाजारों से होती हुई गांधी चौक पहुंची। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा की इस प्रचार वाहन रैली के माध्यम से संशोधित जीएसटी दरों के बारे मे आमजन को जागरूक किया जाएगा ताकि उन्हें कम हुई जीएसटी दरों का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने आवाहन किया कि आमजन जीएसटी बचत महोत्सव का अधिक से अधिक लाभ ले। वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त डॉ. बिहारी लाल दर्जी एवं भवानीसिंह ने जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स  से किस प्रकार उपभोक्ताओं को फायदा हुआ, इस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाजसेवी अनंतराम विश्नोई, लूणकरण बोथरा, धनराज सोनी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!