बाड़मेर : प्रभारी मंत्री कुमावत आज बाड़मेर जिले के दौरे पर
बाड़मेर। बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री कुमावत ग्रामीण सेवा शिविर के निरीक्षण के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत शनिवार को प्रातः 9 बजे प्रस्थान कर 10 बजे शिव पंचायत समिति की शिवाजी नगर ग्राम पंचायत में पहुंचेंगे। जहां नवनिर्मित ग्राम पंचायत के भवन का उद्घाटन करेगें एवं सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे शिवाजी नगर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री सांय 5 बजे मैराथन दौड़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री का शनिवार सांय 6 बजे बालोतरा के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।