Dark Mode
सणाऊ में बाड़मेर विधायक का 51किलो की माला पहना कर किया स्वागत

सणाऊ में बाड़मेर विधायक का 51किलो की माला पहना कर किया स्वागत

धनाऊ। पनोणियों का तला महंत जगरामपुरी महाराज के सानिध्य में बाड़मेर विधायक डॉ प्रिंयका चौधरी शनिवार को अपने यात्रा समाजसेवी कवराराम पलीवाल के श्री कृष्णा फार्म हाउस सांवलोर में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन विरात्रा हेतु वाँकल माता पदयात्रा शुरू की। विधायक डॉ.प्रियंका चौधरी विधायक बनने के बाद विरात्रा माता के लिए चल रही पदयात्रा,शनिवार 11बजे तनसिंह फिलिंग स्टेशन सणाऊ पर पहुंची जहाँ पर सणाऊ, दूधवा,आकोड़ा व गोलियार सहित आस पास के क्षेत्र के लोगों ने पदयात्रा का स्वागत किया।वही तनसिंह फिलिंग स्टेशन पर आयोजित स्वागत समारोह में बाड़मेर विधायक को 51किलो फूलों की माला पहनाकर सणाऊ सरपंच प्रतिनिधि ठाकुर तनसिंह सणाऊ के नेतृत्व में स्वागत किया, और महंत जगरामपूरी जी का का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।इस दौरान पदयात्रा में मौजूद अथिति लूणसिंह झाला, रिड़मलसिंह दांता, कैप्टन सगतसिंह परो, दुर्गाराम हुड़्डा, सरपंच यौकेश कुमार सहित कई अथितियों का साफा पहना कर स्वागत किया। इस स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए महंत जगराम पूरी ने कहा की बाड़मेर सदैव देव पुरुषो की भूमि रही हैं, मैंने बाड़मेर की जनता को बस मायरा भरने का बोला था, पर जनता ने तो दिल ही जीत लिया, यही असली प्रेम हैं। बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा की मेरी जीत 36कौम की जीत हैं,पदयात्रा में मुझे बाड़मेर विधानसभा के बाहर भी अद्भुत सम्मान मिला हैं इसी सम्मान की मैं सदैव ऋणी रहूंगी और जनता के सुख दुःख में सदैव साथ रहूंगी।सणाऊ सरपंच प्रतिनिधि ठाकुर तनसिंह ने कहा जनता पूर्व विधायक स्व:गंगाराम के उपकारों को नहीं भूलेगी, इसी श्रृंखला को डॉ प्रियंका चौधरी जरूर निभाएंगे। इस अवसर पर कंवराराम पलिवाल, हड़वंतसिंह, लीलसिंह उण्डखा, आकोड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष छुगसिंह दूधवा, हिंगोलसिंह सोढा,सोनाराम भारी,मगाराम सरपंच प्रतिनिधि गोलियार,दलपतसिंह सणाऊ, मेघसिंह सणाऊ,जेठमालसिंह सोढा,शकुर खान,एडवोकेट नरेश भादु,सुरता खान, रूपसिंह सोढा,प्रेमसिंह भोपा,नरपतसिंह राजपुरोहित,चम्पाराम भील, रामसिंह राजपुरोहित, बाबूसिंह ढोक,लोकेन्द्रसिंह सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहें। इस दौरान मंच संचालन डिंगल रसावल के प्रबंधक दीपसिंह रणधा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!