बाड़मेर से सरूपे का तला रोडवेज बस सेवा शुरू
धनाऊ . बाड़मेर से वाया चौहटन से सरूपे का तला रोडवेज की बस शनिवार को प्रारंभ हो गई। लंबे अरसे से इस मार्ग पर सीमांत वासियों को रोडवेज की बस के सफर का इंतजार था। शनिवार शाम को बाड़मेर से डेली सर्विस के रूप में शाम को 5:15 बजे से रवाना होकर 6:30 चौहटन पहुंचेगी चौहटन से 6:45 से रवाना होकर चमनपुरा, बूढ राठौड़ान,बावड़ी कला, मीठे का तला, बिंजासर गुमाने का तला, मीठराऊ होते हुए रात्रि को 8:00 बजे सरूपे का तला पहुंचेगी। रात्रि विश्राम सरूपे का तला करने के पश्चात 6:30 बजे सरूपे का तला से रवाना होकर मिठराऊ, गुमाने का तला, बिंजासर, मीठे का तला, बावड़ी कला, बूढ राठौड़ान से होती हुई चमनपुरा से होकर 8. 10 पर चौहटन पहुंचेगी फिर 8:30 से चोहटन से रवाना होकर 9:30 बाड़मेर पहुंचेगी। इस रोडवेज बस से प्रारंभ होने से सीमांत वासियों को राजस्थान पथ परिवहन निगम से सफर करने का लाभ प्राप्त होगा।
सीमांत के लोगों ने स्थानीय विधायक पदमाराम मेघवाल के साथ-साथ मुख्यमंत्री का आभार ज्ञापित किया।