Dark Mode
बाड़मेर : ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया

बाड़मेर : ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया

  • काऊ का खेड़ा एवं जाखड़ों का तला ग्राम पंचायत में वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन शिविर आयोजित

बाड़मेर। वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को काऊ का खेड़ा एवं जाखड़ों का तला ग्राम पंचायत में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजना विभाग के संयुक्त निदेशक चंपालाल नवारिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत कराया।
वित्तीय साक्षरता शिविर के दौरान ग्रामीणों को बैकिंग व्यवस्था, बचत योजनाओं एवं डिजिटल लेन देन के प्रति जागरूक बनाने के विविध पहलूओं, जन धन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान आयोजना विभाग के संयुक्त निदेशक चंपालाल नवारिया, मुख्य आयोजना अधिकारी नख्ताराम ईशराम, एलडीएम राजकुमार मीणा, भोलाराम मीणा, वित्तीय साक्षरता केंद्र क्रिसिल फाउंडेशन सेन्टर मैनेजर मदनलाल बृजवाल, बैंक प्रतिनिधि संजय कुमार खोथ, सरपंच श्रीमती खेती देवी, ग्राम विकास अधिकारी भोमाराम मेघवाल एवं आमजन उपस्थित रहे। शिविर में आमजन को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं से जोड़ा गया। इसके अलावा आमजन को बताया कि किसी प्रकार से अज्ञात कॉल, लॉटरी फ्रॉड या लुभाने वाली स्कीम में अपनी निजी जानकारी एटीएम पिन, पासवार्ड, ओटीपी साझा नहीं करें। कार्यक्रम के अंत में सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार खोथ ने आभार जताया। आयोजना विभाग के संयुक्त निदेशक चंपालाल नवारिया, मुख्य आयोजना अधिकारी नख्ताराम ईशराम ने जाखड़ों की ढाणी में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का निरीक्षण करते हुए आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!