बाटड़ व कुमावत चुनाव प्रभारी नियुक्त
सीकर। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधानसभा चुनावों को लेकर दो नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने चुनाव प्रभारी के रूप में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में मनोज बाटड़ एवं फतेहपुर विधानसभा में संजय कुमावत सरपंच ठिमौली (फतेहपुर विधानसभा) की नियुक्ति की है। जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि दोनों नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।