Dark Mode
बनें असहाय बच्चों के मददगार

बनें असहाय बच्चों के मददगार

धौलपुर। राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह बाड़ी रोड धौलपुर पर स्थित है, जहां विधि से संघर्षरत बच्चे एवं ऐसे देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे रहते हैं, जो बिल्कुल असहाय अवस्था में बिना किसी संबल के होते हैं। ऐसे बच्चों को बाल अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार भामाशाह या सीएसआर के माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। योग इंस्ट्रक्टर, कंप्यूटर, मोमबत्ती, टोकरियां आदि बनाना, इलेक्ट्रिशियन, फिटर आदि किसी भी प्रकार की स्किल ट्रेनिंग करवाई जा सकती है। सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग धौलपुर श्री विश्व देव पांडेय ने बताया कि कोई भी इच्छुक भामाशाह या स्वयंसेवी संस्था जो बच्चों के क्षेत्र में बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करने की इच्छा रखती हो, वह बच्चों को स्किल ट्रेनिंग दिलाए जाने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय धौलपुर मोबाइल नंबर 8005926900  में संपर्क कर सकती ळें

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!