ब्यावर : अपनी माँ के नाम पर पौधा लगाकर उसे संरक्षित करें-भूतडा
- भाजपा के पर्यावरण पखवाड़ा में ‘‘एक पौधा माँ के नाम’’ कार्यक्रम का आयोजन
ब्यावर। भारतीय जनता पार्टी के पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत आशापुरा माता मण्डल के तत्वाधान में ‘‘एक पौधा माँ के नाम’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लिंक रोड कटारिया कॉलोनी एवं दौलतगढ़ सिंघा क्षेत्र में पौधे लगाकर इस अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा पूर्व जिला देहात अध्यक्ष श्री देवी शंकर भूतड़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा आशापुरा माता मण्डल के अध्यक्ष श्री विजय दग़दी ने की। भूतड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि हर नागरिक को अपनी माँ के नाम पर पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने की प्रेरणा देना है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ सके। पर्यावरण की रक्षा हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। जिस तरह हम अपने परिवार की देखभाल करते हैं, उसी तरह लगाए गए पौधों की भी देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढय़िों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सके।’’ इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री विजय दाग़दी ने संबोधित करते हुवे कहा कि ‘एक पौधा माँ के नाम’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य की अभिव्यक्ति है। हम सबको इसे आंदोलन का रूप देना चाहिए। मण्डल महामंत्री कृष्णा भूतड़ा ने बताया कि पर्यावरण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 250 पोधो का क्षेत्र में वितरण भी किया गया व आगे भी विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आने वाले दिनों में भी इसी तरह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व देहात ज़िलामहामंत्री पवन जैन,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाद्यक्ष चेतन गोयर, पूर्व ज़िला मंत्री शिव समरिया,बृजकिशोर शर्मा,पूर्व मंडल अद्यक्ष जितेंद्र कवडय़िा,विधि प्रकोष्ठ जिलाद्यक्ष यगेश शर्मा, श्रीकिशन जांगिड, कृष्णा भूतड़ा,हिमांशु शर्मा,राजेश जांगीड,कुंजबिहारी तोलंबिया,आशीष शर्मा ,बजरूंग जांगीड, गोलू पहलवान, चंदन बिलौनिया,रुपेश कोठारी, मनु शर्मा, विपिन गुजराती, करण साहू, प्रदीप रावत,शाम प्रजापत, सौरभ सोनी आदि कार्यकर्ता मोजूद थे।