कलाकारों द्वारा होली फागोत्सव की सुन्दर प्रस्तुति
जोधियासी कस्बे में राउमावि के सामने उद्यान में चल रहे होली फागोत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार रात्रि को राजलदेसर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सुंदर कला का प्रदर्शन किया गया। कलाकरों द्वारा भजनों, नृत्य, गैर नृत्य आदि का सुंदर प्रदर्शन किया गया। चंग, नगाड़े की थाप और बांसुरी की सुरीली तान के साथ भजनों, नृत्य, गैर नृत्य आदि का सुंदर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है। फागोत्सव कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि भींयाराम मूंड, दयालराम, ग्राम के मुख्य गण सहित पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।