Dark Mode
ब्यावर : विशेष मध्यस्था शिविर में बीमा एवं चेक प्रकरणों का हुआ निपटारा

ब्यावर : विशेष मध्यस्था शिविर में बीमा एवं चेक प्रकरणों का हुआ निपटारा

  • मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान के अंतर्गत मध्यस्था शिविर का 6 वें दिन रहा जारी

ब्यावर। मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर द्वारा आयोजित विशेष मध्यस्था शिविर का आज छठा दिन रहा। यह शिविर 24 से 30 सितम्बर 2025 तक न्यायालय परिसर ब्यावर, जेतारण, बर, बिजयनगर एवं मसूदा में आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में पक्षकार अपने प्रकरणों के समाधान हेतु मध्यस्थता केंद्र पहुँचे। शिविर में चेक अनादरण एवं बीमा दावों से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। बीमा कंपनियों एवं दावेदारों के बीच आपसी सहमति से कई प्रकरणों का निपटारा किया गया तथा उचित मुआवज़ा राशि पर समझौते संपन्न हुए। चेक अनादरण के मामलों में भी पक्षकारों ने किश्तों में भुगतान करने पर सहमति जताई, जिससे वर्षों से लंबित प्रकरणों का समाधान संभव हो सका। आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में भी पक्षकारों के बीच आपसी सुलह करवाई गई। इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण कर न्यायालय के लंबित भार को कम करना है। यह पहल जन-जन के विश्वास को सुदृढ़ करने वाली है और न्यायपालिका एवं अधिवक्ताओं के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। गौरतलब है कि यह विशेष शिविर 30 सितम्बर तक प्रतिदिन न्यायालय परिसर में जारी रहेगा तथा अवकाश के दिन भी खुला रहेगा। कल दिनांक 30 सितम्बर 2025 को बीमा दावों के प्रकरणों के लिए विशेष सुनवाई रखी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी पक्षकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित विवादों का समाधान मध्यस्थता के माध्यम से करे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!