Dark Mode
नई फसल का आगाज , राणावत ने दिया अन्नदताओं का साथ

नई फसल का आगाज , राणावत ने दिया अन्नदताओं का साथ

आमेट. भारत देश कृषि प्रधान देश है। किसान को देश में अन्नदाताओं का दर्जा दिया गया है। चैत्र नवरात्रि के साथ ही चारो तरफ गेंहू की नई फसल की कटाई, कराई से खेत खलिहान में अन्न बरसने लग जाता है। इसी कड़ी में आमेट नगर के समीप बने जोशी कृषि फार्म पर किसानों के साथ यूथ केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष व समाज सेवी नीरज सिंह राणावत ने शिरकत कर किसानों के हाल जान अन्नदाताओं के साथ रूबरू होकर साथ देने का भरोसा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आमेट नगर के चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित भैरू नाथ मंदिर के समीप बने जोशी कृषि फार्म पर इस्तित देव स्थान पर सभी किसानों के साथ मिल नीरज सिंह राणावत ने नई फसल का आगाज कर देवता को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा नीरज सिंह राणावत को मेवाड़ी पगड़ी और उपरना उड़ा कर स्वागत सत्कार किया वही किसानों द्वारा राणावत की झोली में गेहूं के दाने समर्पित कर उनकी खुशहाली की कामना की। मेवाड़ी शैली के दालबाटी का स्नेह भोज भी संपन्न हुआ। किसानों ने फसल खराबा, पानी की कमी, खाद, बीज की कमी जेसी समस्या से राणावत को अवगत कराया। राणावत ने किसानों की समस्या का हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम किसानों के साथ समाज सेवी के जुड़ने से अन्नदाताओं के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। इस अवसर पर राकेश गुप्ता,विजयसिंह,अमित पारीक मस्तान सिंह राठौड सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।। कार्यक्रम का संचालन सुनील सेठ ने किया। साथ ही मूल सिंह, मूलचंद छाजेड़, रोहित कुमावत,धर्मेश बलाई,गोकुल बुनकर,कैलाश पोखरना, चंद्रकांत चौधरी, महेंद्र वैष्णव, पवन वैष्णव, कालू सिंह, भेरु लाल कुमावत, अमित विजयवर्गीय, , चेतन दिनेश, संजू, मुकेश, पिंटू, विनोद, समर्थ देवी, पूजा, कोमल सहित सुरेश जोशी आदि ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!