Dark Mode
रातभर श्याम भक्ति में डूबा रहा बहरोड़ शहर

रातभर श्याम भक्ति में डूबा रहा बहरोड़ शहर

बहरोड़। बहरोड़ कस्बा सोमवार को बाबा श्याम की भक्ति में रातभर डूबा रहा। देर शाम को बाबा श्याम सेवा समिति तसींग रोड़ मंदिर की ओर से निकाली गई श्याम की रथ यात्रा के साथ झांकियों के दौरान कस्बेवासी घरों से बाहर आ गये। जिसमें ट्रेक्टर-ट्राली और ट्रेलरों में सजाई गई भगवान परशुराम, भोलेनाथ, राधा-कृष्ण, श्याम बाबा, जीलानी माता, सद्गुरू देव, गणेश आदि सहित 20 से अधिक झांकियां शामिल हुई। जगह-जगह श्याम रथ यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं जागुवास रोड़ पर स्थित श्याम मंदिर सेवा समिति के द्वारा दिन में भी झांकियां निकाली गई। दिनभर शहर में जगह-जगह शर्बत की स्टॉल लगी रही। श्याम भक्तों ने राहगीरों एवं लोगों को तरबूज खिलाए। देर रात से लेकर सुबह तक श्याम के दरबार में भजनों की सरिता बहती रही। अल सुबह आरती करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। श्याम मंदिरों को गेंदा, गुलाब, चम्पा, मोगरा, कमल सहित विभिन्न प्रकार के लगभग 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया। ईत्र की खुशबू से बाबा श्याम का दरबार महकता रहा। दोनों ही मंदिरों पर हजारों की संख्या में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का जाब्ता रथ यात्रा के दौरान शामिल रहा।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!