Dark Mode
बहरोड़ विधायक आज लगाएंगे डीडवाना विधानसभा में काले कपड़े पहनकर दौड़

बहरोड़ विधायक आज लगाएंगे डीडवाना विधानसभा में काले कपड़े पहनकर दौड़

               विधायक द्वारा प्रत्येक विधानसभा में लगाई जा रही है दौड़ 14 सूत्री मांगों को लेकर लगाई जा रही दौड़
डीडवाना. अलवर जिले के बहरोड़ के विधायक बलजीत यादव कल आएंगे डीडवाना जिस पर वह करेंगे दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन यह दौड़ प्रतियोगिता 14 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा में विधायक के द्वारा आयोजित की जा रही है जिसमें विधायक प्रत्येक विधानसभा में काले कपड़े पहनकर 14 सूत्री मांगों को लेकर दौड़ लगा रहे हैं इसी क्रम में कल डीडवाना में भी दौड़ प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे भगत सिंह सर्किल से फव्वारा सर्किल तक आयोजित की जाएगी तत्पश्चात फव्वारा सर्किल पर विधायक बलजीत यादव सभा को संबोधित करेंगे यह है मांगे राजस्थान सरकार की नौकरियों में राज्य के युवाओं को 90 से 100 प्रतिशत आरक्षण दिया जायें ।
गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जाये । 5 लाख पदों पर शीघ्र भर्ती निकालकर 6 महिनों में नियुक्तियां दी जाये । परीक्षा प्रणाली को ठीक किया जाये तथा जिस लेवल की परीक्षा हो उसी लेवल का प्रश्न पत्र बनाया जाये (जैसे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कांस्टेबल लेबल का प्रश्नपत्र हो ना कि IAS लेवल का ) तथा विधानसभा स्तर पर फ्री कोचिंग खोले सरकार जब बहरोड़ में निर्दलीय विधायक के द्वारा कोचिंग खुल सकती है तो सरकार के लिए भला क्या असंभव है । बड़े प्राईवेट स्कूलों तथा कोचिंग संस्थानों द्वारा की जा रही लूट से जनता को बचाया जाये तथा सरकार स्वंय मुप्त कोचिंग सैन्टर चलाये तथा सरकारी शिक्षा की गुणवता में सुधार कर सरकारी स्कूलों में सुविधाऐं विकसित की जाये । जब बहरोड़ में निर्दलीय विधायक होने के बावजूद सरकारी स्कूलों में ट्रैक, गार्डन एवं स्वीमिंग पूल बना रहे हैं तो भला सरकार के लिए क्या असंभव है समुन्द्र का पानी नहर से राजस्थान में आये तथा यमुना व चम्बल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचे ।संविदाकर्मी, CHA, ANM भर्ती 2013, विद्यार्थी मित्र, कम्प्यूटर अनुदेशक की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाये एवं इन्टर डिस्कॉम ट्रांसफर सुविधा चालु करें तथा राजस्थान के अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें । तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण पर लगी रोक हटाकर स्थानान्तरण किये जायें । भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाये जायें ।किसानों की सम्पूर्ण फसल को सरकार उचित मूल्य पर खरीदें ।किसानों व गरीब लोगों को मुप्त व पूरी बिजली उपलब्ध कराई जाये ।किसानों की फसल नष्ट कर रहे अवारा पशुओं पर सरकार द्वारा नियंत्रण किया जाये नरेगा मजदूरों की मजदूरी बढाकर समय पर भुगतान कराया जाये । सेना में पूर्व की भांति केन्द्र सरकार द्वारा स्थायी रूप से भर्ती की जाये । इन सभी मांगों को लेकर प्रत्येक विधानसभा में काले कपड़े पहनकर विधायक के द्वारा दौड़ की जा रही है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!