Dark Mode
बहरोड़ पुलिस ने दो ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

बहरोड़ पुलिस ने दो ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

बहरोड़। जिला स्पेशल टीम बहरोड़ ़ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोस्त का अपहरण कर मारपीट के मामले में 3-3 हजार रुपए के एक साल से फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बहरोड़ डीएसपी राव आनंद के निर्देशन में तथा थाना अधिकारी विरेंद्र पाल के नेतृत्व में 31 मार्च 2022 को दोस्त का अपहरण कर मारपीट के संबंध में दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन यादव पुत्र रामसिंह निवासी खापरिया थाना बहरोड़ व अरविंद पुत्र रणसिंह निवासी डवानी थाना नीमराना को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2022 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि षड़यंत्रकारी अलकेश ने मेरे पास अपने साथी पवन पुत्र रामसिंह यादव व रवि पुत्र रोशन यादव निवासी खापरिया को भेजा। ये दोनों व्यक्ति ने मुझे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर जान से मारने की नियत से अपहरण करके डवानी के जंगल में ले गए और वहां पर राहुल डवानी वाले को फोन करके बुलाया। मुझे जबरदस्ती शराब पिलाई और मुझे नंगा करके मेरे अश्लील वीडियो फिल्म बनाएं तथा मेरे साथ बेल्ट एवं लाठियों से रात दो बजे तक बेरहमी से मारपीट कर मेरे पास से 100रू और एक चांदी की अंगुठी छीन ली। जब मैं बेहोश हो गया तो मुझे हमींदपुर सरकारी स्कूल के पास डाल कर चले गए। रात 3.30 बजे मेरे गांव के डीजे के काम करने वाले युवकों ने मुझे पहचान कर घर पहूॅचाया। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज अनुसंधान शुरू किया गया और आरोपी पवन यादव पुत्र रामसिंह निवासी खापरिया थाना बहरोड़ व अरविंद पुत्र रणसिंह निवासी डवानी थाना नीमराना को गिरफ्तार किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!