Dark Mode
आवासीय पट्टा पाकर लाभार्थियों ने जताया सरकार का अभार

आवासीय पट्टा पाकर लाभार्थियों ने जताया सरकार का अभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं। अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 90 जीबी में आयोजित शिविर के दौरान माया देवी पत्नी भंवरलाल, सुगना देवी पत्नी जीतराम, वीरू सिंह पुत्र किशन सिह निवासी 90 जीबी को आवासीय पट्टे सौंपे गये। लम्बे समय से उक्त परिवार आवासीय भूमि के स्वामित्व से वंचित थे। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आवेदनों की जांच कर हाथोहाथ पट्टे जारी किये गये। शिविर में लाभ मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!