लाभार्थी उत्सव मनाया
मदनगंज किशनगढ़। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य सरकार के लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर के डी जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयपुर से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से लाभार्थी से संवाद किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम किशनगढ़ परसाराम सैनी, एसडीएम रुपनगढ़, बीडीओ पंचायत समिति सिलोरा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर पंचायत समिति सिलोरा एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो ने भाग लिया। संवाद कार्यक्रम में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्कूटी योजना एवं अन्य लाभ की योजनाओं के लाभार्थी गण मौजूद रहे। राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रवि सिनोदिया, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस शक्की भाई सहित सैकड़ों लाभार्थियों ने भाग लिया।