Dark Mode
पात्र व्यक्तियों तक पहुंचें सरकार की योजनाओं का लाभ-शर्मा

पात्र व्यक्तियों तक पहुंचें सरकार की योजनाओं का लाभ-शर्मा

 
हरसौर. मंगलवार को भेरुन्दा पंचायत समिति की नवनियुक्त विकास अधिकारी दिशी शर्मा ने समिति कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। यहाँ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त विकास अधिकारी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना तथा योजनाओं का सही क्रियान्वयन करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का भी प्राथमिकता से निदान कराया जाएगा। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और उन्हें समयबद्धता व गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिए कि विकास कार्य मानक के अनुरूप कराए जाएं। आम जनता के कार्य को शीघ्रता से कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। मनरेगा कार्यों में लगे मेटों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाएं जाएंगे।  इस दौरान प्रधान जसवंत सिंह थाटा, सरपंच रघुवीर सिंह गुढ़ा, रविंद्रसिंह बनवाड़ा, रामनिवास घासल, चेनाराम भींचर, लेखाधिकारी कैलाश बोरानियाँ, कम्प्यूटर ऑपरेटर हरिओम टेलर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!