Dark Mode
अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे सामाजिक योजनाओं का लाभ - अतिरिक्त मुख्य सचिव

अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे सामाजिक योजनाओं का लाभ - अतिरिक्त मुख्य सचिव

पदभार संभालने के बाद पहली बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ली विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जयपुर। सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक तय समयावधि में पहुंचाना ही विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कुमार ने पदभार संभालने के बाद पहली बार मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निदेशक आशीष मोदी ने बैठक में स्कैमेटिक बजट, बजट घोषणा वर्ष 2024-25 से 2026-27 एवं मुख्यमंत्री निर्देशों की समीक्षा, भारत सरकार से बजट आवंटन एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र की समीक्षा सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में वित्तीय सलाहकार अंजू सिंह, अतिरिक्त निदेशक जेपी बैरवा, नसीम खान, रामेश्वर लाल परसोया, रीना शर्मा, सूंडाराम मीणा, अशोक जांगिड़, अरविंद कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!