Dark Mode
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित 

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित 

 
 

 

वैर .  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  वैर में कक्षा 12वीं कला संकाय में  सत्र 2022-23 के परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय  की होनहार प्रतिभाओं का सम्मान समारोह विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति  वैर के द्वारा विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया । जहां सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर विद्यालय स्टाफ द्वारा खुशी का इजहार किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय से 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों  को माला- साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया ।  जिनमें  पूरे वैर ब्लॉक में  सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले सुनील कुमार पुत्र  ओम प्रकाश 91.60%, एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रितिका धाकड़ 90.40% के साथ ही  मनजीत धाकड़  89.00% , इंद्रमोहन  88.20% ,नेहा धाकड़   86.80%, श्रेया धाकड़   86.60%, मनीषा शर्मा-86.00% , रामनरेश धाकड़ 85.60% , हेमंत सैनी 84.20% , मुस्कान कुमारी  82.20%, भरत  81.60%, टीना कुमारी 81.60%, अनेश कुमार  80.80% , अनूप सिंह   79.40%, योग्यता शर्मा 78.80%, फरा 78.60%,  जतिन सैनी  78.00%,  यशपाल 75.00%, लक्ष्मी कुमारी 75.00% एवं इंद्रमोहन - 75.00% को विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया की यह विद्यार्थियों की  कठिन परिश्रम और समस्त विद्यालय स्टाफ  के  श्रेष्ठ मार्गदर्शन का परिणाम है । इसके लिए विद्यालय में नियमित यूनिट टेस्ट एवं प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया जिसका  असर परीक्षा परिणाम पर दिखाई देता है  यह परिणाम जीवन में एक पड़ाव की तरह है जिससे गुजर कर  आगे की चुनौतियों को स्वीकार करना है ।   विद्यार्थियों से कहा कि आगे की पढ़ाई बहुत चुनौतीपूर्ण है और उसके लिए आपको आत्म  संयम,  धैर्य ,स्वयंअनुशासन और आत्म-अभिप्रेरित रहते हुए कार्य करना होगा ।  इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया  । कार्यक्रम का संचालन  मनीष कुमार मित्तल द्वारा किया गया कार्यक्रम में  मुकेश कुमार शर्मा, सुमन चौधरी, गोविंद सिंह धाकड़ ,मानसिंह मीणा, वैदिक कुमार गोयल, उमेश  चंद्र शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!