Dark Mode
सर्वश्रेष्ठ एसएमसी/ एसडीएमसी सम्मान समारोह संपन्न

सर्वश्रेष्ठ एसएमसी/ एसडीएमसी सम्मान समारोह संपन्न

छीपाबड़ौद- बारां. कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छीपाबड़ौद के सानिध्य में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के कार्य योजना के अनुसार समग्र शिक्षा की स्टार परियोजना के तहत ब्लॉक स्तरीय सर्वश्रेष्ठ 6 एसएमसी/एसडीएमसी का सम्मान समारोह पंचायत समिति सभागार छीपाबड़ौद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम स्टार प्रोजेक्ट के तहत ब्लॉक, जिला, एवं राज्य स्तर पर आयोजित किया गया है, स्थानीय ब्लॉक छीपाबड़ौद में शनिवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी ने की व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवत किशोर नामदेव एवं सभी पंचायतों से पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। मंच का संचालन लक्ष्मण सिंह,अध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बमोरी ने किया। इस कार्यक्रम में गगचाना, छीपाबड़ौद, सारथल एवं ढोलम, पीथपुर, पछाड़ की विद्यालय प्रबंधन समितियों को सम्मानित किया गया। इन समितियों से अध्यक्ष, सचिव सहित छह व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवत किशोर नामदेव व विक्रम सिंह हाड़ा प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यालय प्रबंधन समितियों का सम्मान राज्य सरकार की स्टार परियोजना के तहत विद्यालयों में भौतिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण नवाचार है। इसके लिए प्रत्येक एसएमसी एवं एसडीएमसी को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं ₹11000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपखंड अधिकारी ने अपने उद्बोधन में बताया आप सभी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा एवं विद्यालय प्रबंधन समितियों से हमारी अपेक्षा है, कि विद्यालयों के विकास में पूर्ण तत्परता एवं मनोयोग के साथ कार्य करते रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!