बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के स्टिकर का किया विमोचन
टोंक । भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला संयोजिका जूली शर्मा, सह-संयोजिका ममता शर्मा द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के स्टिकर का विमोचन जिला प्रमुख आवास पर मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश सदस्य बीकानेर संभाग प्रभारी बीना जैन छामुनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, नरेश बंसल, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर जिला सरोज बंसल ने नारी शक्तिकरण को लेकर समाज के विकास में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को प्रारंभिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक शिक्षा दिलवाने चाहिए। आज बेटियां सभी क्षेत्रों में अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है। वैसे तो इस अभियान की शुरूआत 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा चुका है, जिसको लेकर जिले में कई कार्यक्रम किये जाने पर आज टोंक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में आगे है। प्रदेश सदस्य बीना जैन छामुनिया ने बेटियों कि भ्रूण हत्या, लड़कियों का कम होता अनुपात पर प्रकाश डालते हुए बेटियों के प्रति जागरूकता एवं सतर्कता पर बल दिया। इस अवसर पर संघठन विस्तारक विकास शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य नीलिमा सिंह आमेरा, अंजली गुप्ता, लोकेश गुप्ता, अभियान के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल टिक्किवाल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी बबलू टैंकर, पूर्व प्रधान देवली शकुंतला वर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवराज गुर्जर, किरण सोनी, अभियान की अलीगढ़ संयोजिका मोनिका जैन, रेखा जाजू, कलावती यादव, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंकित शर्मा, राजेन्द्र विजयवर्गीय, शंकर विजयवर्गीय, रामदयाल गुणावत, विनोद मीणा, विनोद मीणा, रीना, प्रतिभा, वैजयंती जैन, दिनेश नायक एवं मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।