Dark Mode
भगत सिंह वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न सुभाष मील के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई प्रतियोगिता

भगत सिंह वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न सुभाष मील के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई प्रतियोगिता

पलसाना। ग्राम पंचायत अभयपुरा के अंतर्गत ग्राम नांगल के एडवोकेट हंसराज मावलिया की प्रथम पुण्यतिथि पर चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। गरीबों को न्याय दिलाने वाले एडवोकेट हंसराज मावलिया नांगल की प्रथम पुण्यतिथि पर इंडियन पब्लिक स्कूल अभयपुरा में चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंडेला विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष मील थे। प्रतियोगिता में हुए मैचों में बैंक कल्ब ने इंडियन कल्ब को हराया।
 
भगत सिंह क्लब ने नागंल क्लब को हराया। रॉयल क्लब रानोली ने फतेहपुरा को हराया। आईबीएन गुडा गौडजी ने नांगल जूनियर टीम को हराया। बालाजी कल्ब अभयपुरा ने पिपराली कल्ब 2 को हराया। यूथ क्लब अभयपुरा ने पिपराली 1 को हराया। शिव कल्ब लक्ष्मणगढ़ ने रेटा को हराया। सचिन सामोता कल्ब खंडेला ने माजी साहब की ढाणी कल्ब को हराया। ताज ग्लोबल ने के चेचू कल्ब अभयपुरा को हराया। शिव कल्ब भगतपुरा ने पीएस तोमर क्लब को हराया। शिवाय लक्ष्मणगढ़ ने आईबीएन 2 को हराया। आईबीएन प्रथम क्लब ने यूथ क्लब अभयपुरा को हराया। सचिन सामोता कल्ब ने बैंक कल्ब अभयपुरा को हराया। क्वाटर फाइनल मैच में ताज ग्लोबल ने बालाजी अभयपुरा को हराया। गुडा गौडजी ने शिवाय लक्ष्मणगढ़ को हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में सचिन कल्ब खंडेला ने ताज ग्लोबल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में सचिन सामोता खंडेला विजेता रही। वही आईबीएन गुडा गौडजी उप विजेता रही।
 
अतिथियों ने विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 7100 तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष मील ने अपने उद्बोधन में कहा की वॉलीबॉल खेलने से मानसिक शारीरिक तंदुरुस्ती प्राप्त होती है। तथा खेल खेलने से मन स्वस्थ रहता है। खेल मानव मन को उत्साहित बनाए रखता है। अतः सभी को खेल भावना से खेल खेलना चाहिए। इस दौरान हंसराज मावलिया की प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर खंडेला विधानसभा के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सचिन सामोता,शारीरिक शिक्षक सत्येंद्र शर्मा ,करणीराम मावलिया, बहादुर सिंह खर्रा, अजीत सिंह खर्रा ,महेंद्रसिंह कुड़ी श्रीमाधोपुर, मोहसिन खान, वार्ड पंच नंदूसिंह, महावीर प्रसाद लोच्छिव, सूबेदार रणजीत सिंह, रामेश्वर लाल मावलिया सहित काफी गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!