Dark Mode
विशाल शोभायात्रा के साथ हुई भागवत कथा की पूर्णाहुति

विशाल शोभायात्रा के साथ हुई भागवत कथा की पूर्णाहुति

भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के अरटिया कलां गांव स्थित ठाकुरजी महाराज के मंदिर प्रांगण में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ महोत्सव की विशाल शोभायात्रा के साथ पूर्णाहुति हुई जिसमें अरटिया सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश जाखड़ ने बताया कि माणसा रामद्वारा गुजरात के रामस्नेही संत निर्मलराम महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्संग सुनने से पापों का नाश होता है। श्रीमद् भागवत सभी ग्रंथों में सिरमौर होती है। इसको सुनने मात्र से ही मनुष्य जीवन के कई जन्मों द्वारा किए गए पापों का विनाश हो जाता है। इससे जीव को संसाररूपी भवसागर पार करने सहित परमात्मा के चरणों में स्थान प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त होता है। श्रीमद् भागवत पापों का विनाश कर जीव को तारने वाली होती है। परमात्मा इतने दयालु होते हैं कि वह जब अपने भक्तों पर कृपा करते हैं तो उन्हें कुछ भी ध्यान नहीं रहता है। मनुष्य जीवन कर्म प्रधान नहीं होकर कृपा प्रधान होता है। जिस जीव पर परमात्मा की कृपा होती है उसे ही मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। भागवत कथा के अंतिम दिन छप्पन भोग की झांकी सजाई गई व साथ ही भजन मंडली द्वारा सुमधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किये तो उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने पर मजबूर हो गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!