भागवत कथा आज से
रतनगढ़। तालवाले बालाजी मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज शुक्रवार 8 से 14 दिसंबर तक होगा। कथा के मुख्य यजमान राजकुमार मुरारका ने बताया कि कथा का वाचन कोमल किशोरी करेगी व कथा का समय दोपहर 1 से 5 बजे तक होगा। कथा से पूर्व कलश यात्रा गायत्री परिवार के सानिध्य में आज प्रातः 9 बजे तापड़िया मंदिर से निकाली जाएगी। कथा आयोजक आत्माराम भरतीया, जगदीशप्रसाद शर्मा, मोतीलाल कुलथिया भव्य कथा की तैयारियो में लगे हैं।