शक्ति मंदिर में भजन संध्या आयोजित
रतनगढ़। स्थानीय धोली शक्ति दादी मंदिर परिसर में स्थित सम्पत शक्ति मंदिर में गत रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में जयपुर से आए गायक सोनम सोनी व रवीश सोनी ने शक्ति मंदिर में दादी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। भजन संध्या शुरू होने से पूर्व सम्पत शक्ति के परिजन सुसिल सुरेका ,जगदीश सराफ,बालकृष्ण चौधरी ने दादी की ज्योत लेकर पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर को भव्य फूलों से सजाया गया।दादी को गजरा पहनाकर चुनड़ी ओढ़ाई।इस मौके पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत, किशनलाल चोखानी, गिरधारी लाल बाजोरिया, रामगोपाल मुरारका ,कृष्णकुमार सराफ, विष्णु कुमार, प्रेमकुमार सराफ, लीलाधर सराफ, मनोज जोशी , पवन सराफ ,सत्यनारायण सोनालिया,दिनेश सोनी सहित बड़ी संख्या में धर्म श्रद्धालु मौजूद थे।